Sunday, September 30, 2018

एक संस्था ने बिहार में चुनाव पूर्व, सर्वे किया है किन्तु सर्वे का प्रस्तुतीकरण चतुराई से इस प्रकार किया गया है कि राजद लहर को दबा दिया जाये और एन डी ए लहर को बतलाया जा रहा है,
मेरा विश्लेषण उसी सर्वे का इस प्रकार है: सर्वे में बतलाया गया है कि केवल 46% ही चाहते है नितीश कुमार दुबारा सी एम् बने लेकिन उसी सर्वे में यह नहीं बतलाया गया है कि 54% लोग अब नितीश कुमार को अगला सी एम् नहीं चाहते है, जिसे सर्वे वालों ने नहीं बतलाया है, इसी प्रकार से सर्वे में बतलाया गया है कि बिहार में केवल 34% लोग ही नीतिश कुमार के काम से संतुष्ट है और 66% बिहार के लोग नितीश के काम काज से नाराज है, यह नहीं बतलाया गया है,
भाइयों सत्य यही है कि राजद की अगली सरकार बनेगी, बिहार में राजद लहर है, सर्वे अच्छा प्रयास है किन्तु प्रस्तुतिकरण में सुधार की जरुरत है, मैं बतला दूँ बिहार में अभी श्री तेजस्वी यादव प्रथम स्थान पर लोगो की पसंद बने हुए है उपचुनाव का परिणाम लोगो को याद है।
#babulinayat #TejashwiForNextCm

Thursday, September 27, 2018

माननीय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा जी रिटायर होने से पहले दनादन बैटिंग कर रहे हैं।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा जी रिटायर होने से पहले दनादन बैटिंग कर रहे हैं। इतने महत्वपूर्ण 8 फैसले न जाने क्यों रिटायरमेंट के आखिरी 4 दिनों के लिए रोक कर रखे गए थे ? SC/ST के प्रमोशन में आरक्षण के फैसले के साथ ये क्रीमी लेयर वाली नई बहस छिड़वा दी गयी,जबकि संविधान में कहीं भी क्रीमी लेयर शब्द का जिक्र तक नही है। आधार जरूरी नही है लेकिन पैन जरूरी है। अरे,कहना क्या चाहते हो ? पब्लिक अभी भी कन्फ्यूज है। एडल्ट्री 497 एक ऐसा कानून था जिसमे कोई औरत अपने पति की मर्जी के बिना किसी से सेक्स संबन्ध स्थापित नही कर सकती थी,यदि पति की मर्जी से सेक्स करती तो जिसके साथ संबन्ध स्थापित करती उसे सजा होती। ये क्रांतिकारी फैसला है। अब औरतें आसानी से अपने पति को नपुंसक कहकर अपनी मन मर्जी कर सकती हैं। प्यार मोहब्बत के नाम पर कोई भी जोड़ा अब आराम से शहर के किसी होटल में कुछ घण्टो के लिए कमरा बुक करवा सकता है। इसके लिए पति पत्नी होने की कोई बाध्यता नही है। पुलिस कुछ नही कर पायेगी। वाइफ स्वैपिंग अभिजात्य वर्ग तक सीमित था अब हसबैंड स्वैपिंग का कल्चर सामाजिक स्वीकृति पायेगा। गली गली डीएनए टेस्ट वाली लैब खुल जाएंगी,क्योंकि जब कोई भी माता पिता अपनी औलाद को किसी दूसरे की बता देंगे,तो वो अपने पिता को पिता कैसे साबित करेंगे ? उच्चतम न्यायालय के 377 यानी होमो सैक्सुअलटी के निर्णय के बाद फेसबुक पर चिकने ब्लू पेज और ग्रुप्स की भरमार हो गयी है। लगता है कुछ दिन बाद बाकायदा इसके लिए sms या कॉल भी आनी शुरू हो जाएंगी। लिव इन रिलेशनशिप के फैसले से जेंडर फ्रीडम मिला है। गोबर पाथने वाली लड़की भी इसके मायने समझने लगी है। खुदा करे,इन सभी फैसलों के फायदे हमारे पड़ोसी को जरूर मिलें। अपने घर मे ये सब अच्छा नही लगता। मेट्रो कल्चर अब गाँव कस्बे में भी मोबाइल के जरिये पहुंच जाएगा। विकास कह सकते हैं। अब लगे हाथ राम मंदिर पर भी मालिकाने हक़ का फैसला आ जाये तो सभी गंगा नहा लें। हमारे यहाँ माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करने की परंपरा रही है। सरकार भी सहमत है, यदि न होती तो फैसलों के विरुद्ध संसद मे अध्यादेश ले आती। इसलिए सभी निर्णय सराहनीय है। आप भी चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा जी के सेवानिवृत्त होने के बाद उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ही दीजिये। वैसे भजन मंडली चाहे तो ट्रिपल तलाक की तर्ज पर इन सभी फैसलों का क्रेडिट मोदी जी को दे सकती है। भेड़चाल है मित्रों, इसी बहाने रॉफेल घोटाला,चौकीदार चोर सब भूल जाइए। मीडिया भी तो यही कर रही है। आप भी इसी बहस में उलझ जाइये। किसी के रोकने से कोई नही रुकता है !

#babulinayat #SC 

Tuesday, August 21, 2018

“ईदुल-अज़हा” के अवसर पर कुच्छ सावधानियाँ बरतने की ज़रूरत है!





#EidulAzha
“ईदुल-अज़हा” के अवसर पर कुच्छ सावधानियाँ बरतने की ज़रूरत है!
1. क़ुर्बानी ज़रूर करें लेकिन किसी भी तरह का कोई गैर क़ानूनी काम न करें और ना ही किसी ऐसे जानवर की क़ुर्बानी करें जिसकी इजाजत आप को राज्य सरकार या केन्द्र सरकार ना देती हो(प्रतिबन्धित हो),
2. प्रसाशन को पूरा सहयोग करें, किसी भी हाल में क़ानून को अपने हाथ में ना लें, देश एक व्यवस्था (क़ानून, constitution) के तहत चल रहा है उस कान्सटीटूशन को मज़बूत करें, भंग ना करें।
3.आपसी सौहार्द हर हाल में बनाए रखें, त्योहार तो तीन दिन में खत्म होजाएगा, समाज में हमें रहना है उसमें खठास ना आने पाए उसका ख्याल रखें।
4. क़ुर्बानी खुले में बिलकुल ना करें, करने के बाद उसके बचे हुए हिस्से को(जो प्रयोग में ना लाए जाते हैं) उन्हें अच्छी तरह दफ़न करें, इस बात का पूरा खयाल रखें के कोई जानवर इसे बाहर या सड़कों पर ना लेजा सके।
5. पूरी तरह सतर्क रहें, असमाजिक तत्त्वों से होशियार रहें, नज़र चौकन्नी रखें, धार्मिक स्थलों की भी निगरानी करें ताकि कोई असमाजिक तत्त्व किसी के भी धार्मिक स्थल पर कुच्छ अप्रीय चीज़ें रख कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश ना करे।
अगर ऐसा कुच्छ भी पता चले तो तुरन्त प्रसाशन को इसकी जानकारी दें, याद रखें चाहे कुच्छ भी हो लेकिन प्रसाशन का काम अपने हाथ में ना लें ।
6. क़ुर्बानी करें लेकिन “दिखावा, बड़बोलेपन और फ़ज़ूल खर्ची” से बचें।
7. Whatsapp, Facebook, Twitter (Social Media) पर कुर्बानी का photo या Video बनाकर ना डालें।
8. हमसब इंसान हैं, हमें उपर वाले ने समझ दी है , अपनी समझ और अपनी पसन्द से धर्म को अपनाने और उसपर चलने की, समझ दी है इन्सानों को जोड़ने की तोड़ने और लड़वाने की नहीं, धर्म और समझ “एक दूसरे का सम्मान, एक-दूसरे को समझने की समझ “ प्रदान करता है, धार्मिक होने का सबसे बड़ा प्रमान यही है।

आईये हमसब मिल कर अहद करें...त्योहार मिलजुल कर एक-दूसरे को सम्मान देते हूए एंव प्यार-खुशियां बांटते हुए मनाऐंग ।
#EidulAdha #babulinayat #BabulinayatRjd

Wednesday, August 15, 2018

15 अगस्त

15 अगस्त 1947 को हो गए थे आजाद हम,
आजादी के 72 साल बाद भी क्या,
समझ पाए आजादी का मतलब हम,
पहले ब्रिटिश शासन के तहत,
जकड़े थे गुलामी के बेड़ियों में,
आज संविधान लागू होने के बाद भी,
जाति-पाति के कारण हो गए हैं,
अपने ही देश में गुलाम हम,
पहले रंग-भेद के जरिए गोरों ने हमको बाँटा था,
आज हमारे अपनो ने ही,
बाँट दिए जातिवाद और धर्मवाद के नाम पर हम,
जो भारत पहचान था कभी,
एकता, अखण्डता और विविधता का,
वो भारत ही झेल रहा है दंश अब आन्तरिक खंडता का,
बाँधा था जिन महान देशभक्त नेताओं ने,
अपने बलिदानों से एकता के सूत्र में हमें,
अपने ही कर्मों से अब उनकी आत्माओं को,
दे रहे हैं लगातार त्राश हम,
जातिवाद, आरक्षण और धर्मवाद ने,
बुद्धि हमारी को भ्रमाया है,
राजनेताओं ने अपने हित की खातिर,
हमको आपस में लड़वाया है,
बहुत हुआ सर्वनाश अपना,
कुछ तो खुद को समझाओं अब,
देश पर हुए शहीदों की खातिर,
समझो आजादी का मतलब अब।
जय हिन्द, जय भारत।
#HappyIndependentDay #Babulinayat

Sunday, August 5, 2018

बंद कमरों में रहने वाली मुज़फ़्फ़रपुर की लड़कियाँ भी सुरक्षित नहीं थीं। लड़कियाँ कहाँ जाएँगी? हमने ऐसा समाज बना डाला है जिसमें लड़कियाँ न घर में सुरक्षित हैं न सड़कों पर। छोटी बच्चियों के साथ जो कुछ हुआ उसकी कल्पना करके ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बेहोश करने की दवा देकर उन्हें समाज में रसूख रखने वालों के पास भेजा जाता था जहाँ उनके साथ रेप किया जाता था। जिस देश में लड़कियों के साथ इतना घिनौना व्यवहार किया जा रहा है, उसे जेंडर से जुड़े सवालों से भागना नहीं चाहिए। सरकार को कई सवालों का जवाब देना है:

--जिस ब्रजेश कुमार ने लड़कियों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया, उसे आरोप के सामने आने के बाद भी टेंडर कैसे दे दिया गया?

कुछ सवाल तो समाज के लिए भी हैं:

--रेपिस्टों को इतनी हिम्मत कहाँ से मिलती है कि वे सीबीआई जाँच की घोषणा सुनने के बाद मुस्कुराते नज़र आते हैं? क्या समाज ने रेप को उतना बड़ा मुद्दा समझा है जितना समझा जाना चाहिए था?

--रेपिस्टों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन करने वाली पार्टियों का समर्थन क्यों किया जाता है? रेपिस्टों के पक्ष में रैली निकालने वालों को समाज अलग-थलग क्यों नहीं करता?

यह बहुत अच्छी बात है कि देश के कई हिस्सों में लोग मुज़फ़्फ़रपुर की लड़कियों को न्याय दिलाने की माँग करते हुए सड़कों पर उतरे। न्याय की डगर लंबी और कठिन ज़रूर है, लेकिन एक दिन मंज़िल ज़रूर मिलेगी।
#Babulinayat

Saturday, August 4, 2018

किसी नेता के शामिल हो जाने भर से कोइ प्रोटेस्ट नकली नही हो जाता ।ऐसे विरोध प्रदर्शन को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कहकर खारिज कर देना भी एक तरह की राजनीति ही हैं साथ ही न खुद कुछ करना और न दुसरे को करने देना बाली कहावत ही चरितार्थ होती है।

सवाल लड़कियों के न्याय का है,सुरक्षित देश और समाज का है।ऐसे मुद्दों पर हर किसी को अपने अपने तरीके से आवाज बुलंद करना चाहिये ,चाहे वो नेता हो या अभिनेता या मिडिया या आम आदमी।अगर आपको लगता है कि नेता ऐसे मुद्दों को सिर्फ अपने वोट बैंक में इजाफा करने के लिये उठा रहा है तो कौन सा प्रोटेस्ट में साथ देने भर से आपका वोट उसे ट्रांसफर हो जायेगा।कम से कम समाजहित से जुड़े मुद्दे पर एक साथ आवाज तो बुलंद किया ही जा सकता है वोट भले ही सब अपने अपने पसंदीदा नेता या दल को दें।

वैसे भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह जैसे जघन्यतम कांड पर मिडिया और सिविल सोसाएटी का जो रुखा रवैया रहा ,उससे इनके सेलेक्टिव अप्रोच का तो खुलासा हुआ ही,साथ ही यह भी पता चला कि ये किसके इशारे पर खामोश रहे।अव्वल तो देखिये विपक्ष के जन्तर मन्तर पर आज के कैंडिल मार्च को मिडिया 2019 की तैयारी बता रहा।

सिर्फ सोशल मिडिया ही इस कांड पर अपने तरीके से दबाव बनाता रहा । ओर खाश तौर से तेजस्वी यादव जी का धन्यवाद जो बच्चियों की सुरक्षा की खातिर इस पूरे कांड का राष्ट्रीय स्तर पर पर्दाफाश करने का काम किया।नितीश कुमार ऐसे ही आज अचानक शर्मसार नही हुये ,ये हमारे-आपके और कुछ चुनिंदा नेताओं के सक्रियता के कारण ही हुआ है नही तो शर्म से सर पहले ही झुक जाना चाहिये था।और कौन नही जानता कि ब्रिजेश ठाकुर किसके दम पर खुलेआम ठठा रहा था ।
मुजफ्फरपुरबालिकागृहकांड
Babilinayat


Thursday, July 26, 2018

एनडीए भगाओ बेटी बचाओ साइकिल यात्रा 28 जुलाई 2018

“बेटी सुरक्षा संवाद”को हो जाइये तैयार। "भाई तेज-तेजस्वी आ रहे आपके द्वार।। संस्कृतिक धरती गया से 28 जुलाई को सुबह 10 बजे साईकिल मार्च में शामिल होकर देश/प्रदेश के बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिये एक प्रण करें।हर बहन को सुरक्षित रखना हम सभी का सामाजिक, नैतिक एबं मानवीय दायित्व है।।

चलेगी साईकिल उड़ेगा धूल।
न रहेगी तीर,न रहेगा फूल।।




CycleMarch4Girls
Babulinayat

Tuesday, July 24, 2018

28 जुलाई से तेजस्वी की साइकिल यात्रा


दरअसल, आरजेडी आगामी 28 जुलाई यानी बिहार विधानसभा मानसून सत्र के बाद एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ साइकिल यात्रा निकालने जा रहा है. बता दें कि, साइकिल यात्रा की शुरुआत बिहार के गया से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में होगी.

वहीं,राजद अररिया बिहार के युवा नेता बाबुल इनायत की मानें, तो गैंगरेप और राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ बुद्ध की धरती गया से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ साइकिल मार्च ऐतिहासिक होगी.तेजस्वी यादव गया से साइकिल पर सवार होकर पटना पहुंचेंगे. आरजेडी ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. करीब 115 किलोमीटर इस यात्रा को सफल बनाने के बाद आरजेडी के पटना, जहानाबाद और गया जिले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की लगातार बैठक हो रही है.
साइकिल मार्च में युवा आरजेडी के 5 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके लिए हर स्तर पर तैयारी जारी है. इसके लिए गया, जहानाबाद और पटना शहर में विभिन्न जगह तोरण द्वार, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर भी लगाए जायेंगे.
मालूम हो कि, आगामी 28 जुलाई को 10 बजे दिन में गया के गांधी मैदान से साइकिल यात्रा की शुरुआत होगी. 28 जुलाई को जहानाबाद में रात्रि विश्राम होगा.
फिर 29 जुलाई को जहानाबाद से रैली शुरू होगा और रात्रि विश्राम मसौढ़ी में होगा. फिर 30 जुलाई को साइकिल यात्रा से पटना पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्यपाल सत्यपाल मलिक को ज्ञापन सौंपेंगे.

साइकिल चलाने की प्रैक्टिस कर रहे तेजस्वी, NDA सरकार को भगाने के लिए करेंगे लंबी यात्रा


साइकिल चलाने की प्रैक्टिस कर रहे तेजस्वी, NDA सरकार को भगाने के लिए करेंगे लंबी यात्रा

 मुजफ्फपुर कांड को लेकर एक ओर तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं, तो दूसरी ओर अपनी साइकिल यात्रा की भी जमकर तैयारी कर रहे हैं. इस साइकिल यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव की एक फोटो वायरल हो रही है. जो उनके आधिकारिक आवास 5 सर्कुलर रोड के अंदर की है. जहां तेजस्वी यादव साइकिल चलाते दिख रहे हैं.

28 जुलाई से तेजस्वी की साइकिल यात्रा

दरअसल, आरजेडी आगामी 28 जुलाई यानी बिहार विधानसभा मानसून सत्र के बाद एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ साइकिल यात्रा निकालने जा रहा है. बता दें कि, साइकिल यात्रा की शुरुआत बिहार के गया से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में होगी.
तेजस्वी यादव गया से साइकिल पर सवार होकर पटना पहुंचेंगे. आरजेडी ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. करीब 115 किलोमीटर इस यात्रा को सफल बनाने के बाद आरजेडी के पटना, जहानाबाद और गया जिले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की लगातार बैठक हो रही है.

Tuesday, July 17, 2018

संसद का मानसून सत्र सामने है। कांग्रेस ने बरसात में कम्बल ओढ़ने जैसा मुद्दा " महिला आरक्षण विधेयक " का बेसुरा राग अलाप दिया है। बेसुरा इसलिए कह रहा हूँ कि, कांग्रेस ने इस बिल को बिना किसी शर्त के समर्थन देने की बात कही है।
महिला आरक्षण विधेयक को समझने के लिए आपको थोड़ा पीछे ले चलते हैं। संसद में महिला आरक्षण बिल 1996 में देवेगौड़ा सरकार ने पहली बार पेश किया था और इसका कई पुरुष सांसदों ने भारी विरोध किया था। फिर साल 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में दोबारा पेश होने के बाद राज्यसभा में बिल पास हुआ लेकिन लोकसभा में आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया।
तीसरे मोर्चे के घटक समाजवादी दलों सपा, बसपा, राजद ने इस बिल के प्रारूप का विरोध किया था। उंन्होने संसद में 33% महिलाओं के प्रतिनिधित्व में दलित,आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए भी इस आरक्षण में आरक्षण की माँग की थी।
ये शर्त जायज भी है। ज्ञात हो नेताजी मुलायम सिंह, लालू जी, शरद यादव, रामविलास पासवान,मायावती सहित सभी गैर कांग्रेसी गैर भाजपाई नेताओ का ये मानना था कि, दलित, ओबीसी महिलाओं के लिए अलग कोटा होना चाहिए और 33 फीसदी आरक्षण में अलग से कोटा होना चाहिए। सवर्ण और दलित, ओबीसी महिलाओं की सामाजिक हालत में फर्क होता है और दलित, ओबीसी महिलाओं ने ज्यादा शोषण झेला है। महिला बिल के रोटेशन के प्रावधानों में विसंगतियां हैं जिसे दूर करना चाहिए और फिर बिल पास कराना चाहिए।
कांग्रेस इस बिल का बिना शर्त समर्थन क्यों करना चाहती है ? क्या जिन कारणों से इसका विरोध हुआ था ,वो अब बदल गए ?
सनद रहे, जातीय जनगणना के मामले में कांग्रेस और बीजेपी पार्टियां आपस मे मौसेरी बहने हैं। अब महिला आरक्षण बिल के गड़े मुर्दे को खोदने के पीछे इनकी क्या फिक्सिंग है ? ये समझ से परे है।
गठबंधन और सरकार की घेराबंदी का समय है। ऐसे में सामाजिक न्याय, घोटाले, मोदी चोरो ,बेरोजगारी, सीमा सुरक्षा, महिला सुरक्षा ,किसान ,जवान के मुद्दे को छोड़कर ये क्या बहनापा निभाया जा रहा है ? ये नही चलेगा।
बाबुल इनायत

Wednesday, July 11, 2018

अमित शाह नीतीश कुमार से मिलेंगे

अमित साह नीतीश जी से मिलेंगे. अनिश्चितता का माहौल समाप्त हुआ. दोनों के बीच अब एक नहीं बल्कि दो मुलाक़ात होगी. हालाँकि पहली मुलाक़ात समूह में होगी. भाजपा के नेताओं के साथ. असली मुलाक़ात तो रात में होगी. भोजन पर.
भाजपा गठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश जी की अमित शाह से यह पहली मुलाक़ात होगी. विधान सभा के पिछले चुनाव में नीतीश जी महागठबँधन की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरा थे. अमित साह उस चुनावी अभियान में बिहार के लोगों को चेता रहे थे. नीतीश अगर मुख्यमंत्री बनेंगे तो पाकिस्तान में दिवाली मानेगी. इसलिए पहली मुलाक़ात में पुरानी बात की याद की थोड़ी झेंप तो होगी.
लेकिन दोनों की बातचीत का असली पेंच तो बड़े भाई का दर्जा का है. बिहार में चेहरा किसका बड़ा होगा ! नीतीश कुमार का या नरेंद्र मोदी का ! बड़ा भाई कौन है, या किसका चेहरा बड़ा है, इसकी कसौटी क्या होगी ? स्वाभाविक है कि आगामी चुनावों में जो ज़्यादा सीट पर चुनाव लड़ेगा बिहार की जनता उसे ही बड़े भाई का दर्जा देगी. क्या भाजपा के लिए यह संभव है. सहज बुद्धि तो कहती है कि यह नामुमकिन है. तब नीतीश कुमार क्या रूख अपनायेंगे यह देखना दिलचस्प होगा.