Friday, July 5, 2019

राष्ट्रीय जनता दल 23 वाँ स्थापना दिवस

तारीख 05 जुलाई 1997 को सामाजिक न्याय के नए अध्याय की शुरुआत हुई थी। इसी दिन राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना हुई थी। 05 जुलाई 2019 को राजद अपने स्वर्णिम 23 वें वर्ष में प्रवेश कर गया।

इतने वर्षों में न श्री लालू यादव जी झुके, न राजद परिवार झुका। सामाजिक न्याय, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक के कल्याण का संघर्ष आज भी जारी है।

इस ऐतिहासिक सफर में फासीवादी ताकतें, सामंती, ब्राह्मणवादी, गरीब विरोधी लोगों ने हर संभव झुकाने की कोशिश की। हम लड़ते रहे, जीतते रहे।

हमारी विचारधारा की नींव इतनी मजबूत है कि कोई हमे हिला नहीं सका। हम प्रतिबद्ध हैं। हम लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आज हमारा दौर संघर्ष का है। संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता।

हम इस देश के भीतर, बिहार के भीतर सामाजिक न्याय की परिकल्पना को साकार करेंगे। जरूरत है सिर्फ आप सभी राजद के सिपाही, सामाजिक न्याय के पक्षधर लोग अपना हौसला बनाएं रखें।

राजद ने आज 23 वें वर्ष में प्रवेश किया है। यह  कठिन तपस्या का परिणाम है। हमे सफलता - असफलता सब मिली। राजद ने इतिहास लिखा है। सभी अनुभवों से सीखकर हम आगे भी इतिहास लिखेंगे। राजद समझौता की पार्टी नहीं है। यह विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध जनता की पार्टी है। आइए नए सुबह के लिए राजद को और मजबूत बनाएं, राजद से जुड़ें, राजद को प्यार दें। लालू जी के सपनों को साकार करें।
- बाबुल इनायत


राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राजद नेता बाबुल इनायत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जी का संघर्षशील नेतृत्व, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव गरीबों, वंचितों, किसानों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है।बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक न्याय, समानता, रोजगार, शिक्षा और विकास की उम्मीदों को नई दिशा मिली है। उनके संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर निरंतर आवाज बुलंद करने की प्रतिबद्धता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।बाबुल इनायत ने ईश्वर से दुआ की कि आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहे तथा वे इसी ऊर्जा, साहस और संकल्प के साथ जनता की सेवा करते हुए बिहार को विकास और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें।अंत में बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी का नेतृत्व और संघर्ष आने वाले समय में बिहार की राजनीति को नई दिशा प्रदान करे, यही शुभकामना है।आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को 37वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई, ढेरों मुबारकबाद एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37...