Thursday, April 30, 2026

आंधी-तूफान से हुई भारी क्षति हेतु मुआवजा एवं अविलंब बिजली आपूर्ति के लिए सरकार से हमारी मांग

Babul Inayat
जनहित में जारी - हमारी मांग, हमारा अधिकार

आंधी-तूफान से हुई भारी क्षति हेतु मुआवजा एवं अविलंब बिजली आपूर्ति के लिए सरकार से हमारी मांग

1. *गृह क्षति*: आंधी-तूफान से अनेक लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, कई परिवार बेघर हो गए हैं।
2. *फसल क्षति*: किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
3. *बिजली आपूर्ति बाधित*: आंधी-तूफान से विद्युत पोल एवं लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है।

हमारी प्रमुख मांगें:

1. आंधी-तूफान से हुए गृह क्षति के लिए प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
2. फसल क्षति का शीघ्र सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
3. क्षतिग्रस्त विद्युत संरचनाओं की मरम्मत कर अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
4. भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव हेतु स्थायी व्यवस्था एवं राहत योजना लागू की जाए।

*हम सरकार से निवेदन करते हैं कि जनहित में शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।*

*हमारा एक ही नारा - राहत दो, मुआवजा दो, बिजली दो*

बाबुल इनायत, नेता, राष्ट्रीय जनता दल अररिया बिहार 9507860937 

ग्राम पंचायत *खाब्दह*, प्रखंड *नरपतगंज*, जिला *अररिया*

No comments:

Post a Comment