Showing posts with label #राजद #Rjd #Tejashwi #babulinayat. Show all posts
Showing posts with label #राजद #Rjd #Tejashwi #babulinayat. Show all posts

Saturday, October 13, 2018

केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी राजद।


केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी राजद।
सूबे में बढ़ते अपराध एवं गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे अत्याचार ने सरकार आग में घी देने का काम किया है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र की मोदी सरकर और राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का फैसला किया है।
राज्य में बढ़ते हुए अपराध, बलात्कार, बेरोजगारी, शैक्षणिक अराजकता, भ्रष्टाचार, सुपौल में कस्तूरबा बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार को लेकर राजद केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आन्दोलन करेगा।
प्रथम चरण में प्रदेश के सभी जिला में 14 अक्टूबर को आक्रोश मार्च और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन,25 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में महाधरना, 04 नवम्बर को राजभवन मार्च आयोजित किया जाएगा।
आप सभी राजद कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जायें।
इसी कर्म में राजद पूर्णिया के द्वारा प्रथम चरण के तहत पुतला दहन होना है आज दिन के 01 बजे जिसमे मैं सम्मलित रहूंगा धन्यवाद।
#babulinayat