Showing posts with label #BabuJagdev #babulinayat #Bihar #Rjd. Show all posts
Showing posts with label #BabuJagdev #babulinayat #Bihar #Rjd. Show all posts

Wednesday, September 4, 2019

आज बिहार लेनिन बाबू जगदेव की पुण्यतिथि है।
जगदेव बाबू ने कहा था, "जिस लड़ाई की बुनियाद आज मैं डाल रहा हूं, वह लम्बी और कठिन होगी। इसमें पहली पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे तथा तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे। जीत अंततोगत्वा हमारी ही होगी"।

वो कितना सच कहते हैं, "दस प्रतिशत शोषकों के जुल्म से छुटकारा दिलाकर नब्बे प्रतिशत शोषितों को नौकरशाही और जमीनी दौलत पर अधिकार दिलाना ही सामाजिक न्याय है।"

उनके इंकलाबी नारों को कौन भूल सकता है:

"सौ में नब्बे शोषित हैं, शोषितों ने ललकारा है
धन-धरती और राजपाट पे नब्बे भाग हमारा है।"

"पहली पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे, और तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे।"


ज़ाहिर सी बात है कि जगदेव बाबू मारे गए, लालू जी जेल में हैं, और हम तीसरी पीढ़ी के लोग संघर्षरत हैं, ज़माना बदलेगा।

बड़े अफ़सोस के साथ कहना पड़ता है कि जिस रामाश्रय सिंह ने बिहार लेनिन आदरणीय जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी को लाठियों से पीट-पीटके मार दिया, सड़क पर घसीटा, प्यास लगने पर मुंह पर पेशाब कर दिया था, उसी गुंडे रामाश्रय सिंह को नीतीश जी ने संसदीय कार्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री बना दिया था। इतना ही नहीं, नीतीश जी ने रामाश्रय सिंह की प्रतिमा भी लगवा दी। ये कोयरी-कुर्मी के कैसे हितैषी नेता हैं भाई?

इसलिए, सत्ता में भले समाज की पीठ में छूरा भोंकने वाले बैठ जाएँ, शोषकों के ख़िलाफ़ शोषितों की लड़ाई जारी रहेगी।

अमर शहीद जगदेव बाबू को शत-शत नमन!










राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राजद नेता बाबुल इनायत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जी का संघर्षशील नेतृत्व, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव गरीबों, वंचितों, किसानों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है।बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक न्याय, समानता, रोजगार, शिक्षा और विकास की उम्मीदों को नई दिशा मिली है। उनके संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर निरंतर आवाज बुलंद करने की प्रतिबद्धता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।बाबुल इनायत ने ईश्वर से दुआ की कि आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहे तथा वे इसी ऊर्जा, साहस और संकल्प के साथ जनता की सेवा करते हुए बिहार को विकास और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें।अंत में बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी का नेतृत्व और संघर्ष आने वाले समय में बिहार की राजनीति को नई दिशा प्रदान करे, यही शुभकामना है।आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को 37वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई, ढेरों मुबारकबाद एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37...