Showing posts with label राजद. Show all posts
Showing posts with label राजद. Show all posts

Tuesday, July 4, 2023

राष्ट्रीय जनता दल के 27 वां स्थापना दिवस 5 जुलाई 2023 के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल अररिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आपका हार्दिक अभिनन्दन है।


राष्ट्रीय जनता दल के 27 वां स्थापना दिवस 5 जुलाई  2023 के शुभ अवसर पर  राष्ट्रीय जनता दल अररिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आपका हार्दिक अभिनन्दन है। 

पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के पश्चात् नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक इसी पावन दिन पर आहुत की गई है जिसमें जिला के नवमनोनीत पार्टी पदाधिकारी, प्रखंड व नगर अध्यक्ष, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के सम्मानित जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारीगण के अलावा वरीय नेतागण सादर आमंत्रित हैं। 

कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय आपदा-प्रबंधन मंत्री श्री शहनवाज़ आलम, पूर्व सांसद श्री सुकदेव पासवान, पूर्व सांसद श्री सरफ़राज़ आलम, पूर्व विधायक श्री अनिल कुमार यादव, राजद प्रदेश महासचिव श्री अरुण यादव, राजद जिला अध्यक्ष श्री मनीष यादव जी, पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव श्री सुरेश पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विश्वमोहन यादव सहित पार्टी के वरीय नेतागण उपस्थित रहेंगे। 

नव मनोनीत जिला कमिटी के पदाधिकारियों, प्रखंड एवम् नगर अध्यक्षों तथा सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों को सर्टिफिकेट व पार्टी का गमछा व टोपी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।

नोट:- स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जिला राजद कार्यालय, अररिया का उद्घाटन भी माननीय वरिष्ठ नेताओं के कर-कमलों से किया जाएगा। 

स्थान : राजद जिला कार्यालय, अररिया-रानीगंज रोड, नियर अररिया कालेज, अररिया।
दिनांक :- 05.07.2023
समय   :- सुबह 11 बजे से।

                   बाबुल इनायत
सोशल मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय जनता दल अररिया 

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राजद नेता बाबुल इनायत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जी का संघर्षशील नेतृत्व, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव गरीबों, वंचितों, किसानों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है।बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक न्याय, समानता, रोजगार, शिक्षा और विकास की उम्मीदों को नई दिशा मिली है। उनके संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर निरंतर आवाज बुलंद करने की प्रतिबद्धता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।बाबुल इनायत ने ईश्वर से दुआ की कि आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहे तथा वे इसी ऊर्जा, साहस और संकल्प के साथ जनता की सेवा करते हुए बिहार को विकास और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें।अंत में बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी का नेतृत्व और संघर्ष आने वाले समय में बिहार की राजनीति को नई दिशा प्रदान करे, यही शुभकामना है।आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को 37वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई, ढेरों मुबारकबाद एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37...