Showing posts with label #NdaKiRaslila #Rjd #Tejashwi Yadav #babulinayat #bihar #Araria #Sushil #Modi. Show all posts
Showing posts with label #NdaKiRaslila #Rjd #Tejashwi Yadav #babulinayat #bihar #Araria #Sushil #Modi. Show all posts

Sunday, October 14, 2018

RJD की किताब ‘एनडीए की रासलीला’ जल्द आप सभी के बीच : बाबुल इनायत

सुशील मोदी की ‘लालू लीला’ को टक्कर देगी RJD की किताब ‘एनडीए की रासलीला’

बिहार के डीप्टी सीएम सुशील मोदी द्वारा लिखी किताब ‘लालू लीला’ के मार्केट में लेकर आने के बाद से ही बिहार की सियासत गरमा गई है। इस किताब को लेकर बिहार में पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से एक दूसरे पर वाक् युद्ध शुरू हो चुका है। वहीं इसी बीच आरजेडी के़े नेता बाबुल इनायत ने कहा है कि वे प्रदेश में सुशील और नीतीश की पोल खेलने के लिए एक नई किताब लिखेंगे जिसका नाम ‘एनडीए की रासलीला’ होगी।

पत्रकार को फोन दिए अपने  साक्षात्कार में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ताजा किताब ‘लालू लीला’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बाबुल इनायत ने कहा कि लालू यादव अपनेआप में एक विचार हैं, वे समाजिक न्याय के नेता हैं और उन्होने जो क्रांति लाई है देश और दुनिया में कोर्इ् भी नेता ऐसा काम नहीं कर सका है। उन्होने कहा कि लालू यादव को झूठे केस मे फंसाया गया है।

बिहार एनडीए पर हमला बोलते हुए बाबुल इनायत ने कहा कि ये लोग सोच रहे हैं कि लालू के नही रहने पर इस साल इनकी सरकार बच जाएगी। लेकिन लालू यादव एक विचार है, ओर आज हर युवा अपनेआप को लालू यादव समझ रहा है जो इन्हे आनेवाले चुनाव में पटक के बधिया कर देगा।

पहले खुद के भीतर झांके सुशील मोदी
बाबुल इनायत ने सुशील मोदी की किताब को लेकर कहा कि किताब लिखने से पहले उन्हे खुद के अंदर झांकना चाहिए। उन्होने सृजन घोटाले को लेकर कहा कि वे बतायें कि ये सृजन घोटाला किसने किया।सुशील मोदी ने किया, नीतीश कुमार ने कियाए सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी ने किया या सुशील मोदी के बेटे या भाई ने किया।

बाबुल इनायत  ने सुशील मोदी से सवाल किया की वे इस बात को जनता के सामने बताये कि जब उनके पूर्वज केवल एक कंबल के साथ बिहार आए थे तो उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई। इन्हे अपने भाई, इनकी बहन, इनके बेटे और सुशील मोदी खुद, ये अपने बारे में पब्लिक डोमेंन में बताएं।

सोते, उठते—बैठते सता रहा है लालू यादव का भय
इनायत ने कहा कि लालू यादव के पास आज भी उनका पूराना जनाधार है। जिसके कारण उनके विरोधी खौफ खाए हुए है। उन्होंने कहा कि जब कोई पत्रकार इनके नेताओं से इंटरव्यू में जब पूछता है कि पिता का क्या नाम है तब भी इन्हे लालू यादव हीं याद आते हैं। उन्होने कहा कि एनडीए के लोगों को सोत, उठते ए जागते और बाथरूम में भी लालू यादव याद आते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के इन लोगों ने जो मेनफेस्ट्रो चुनाव के वक्त दिखाया था उसे पूरा नहीं किया है। जनता इन सब बातों को जान चुकी है और चुनाव में इन्हे सबक सिखाएगी। उन्होने कहा कि ये प​ब्लिक है सब जानती है।

हम लिखूंगा ‘एनडीए की रासलीला’
जब हमने उनसे पूछा की सुशील मोदी की किताब के जवाब में आप क्या करेंगे? तो उन्होने कहा कि हम एनडीए की रासलीला पर किताब लिखेंगे। उन्होंने कहा की मै पार्टी की ओर से नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर ये करूंगा। जब उनसे पूछा गया की इस किताब में आप क्या लिखेंगे तो उन्होने कहा कि इस किताब में इन लोगो ने जो 15 सालो में रास लीला किया है, जनता को ठगने का काम किया है और कहां—कहां रासलीला किया है ये सब बाते हम लिखने का और जनता के सामने लाने का काम करेंगे।
किताब के लेखक और इसके मार्केट में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में तय नहीं हुआ है। उन्होने कहा कि इस किताब को कौन लिखेगा ये समय आने पर पता चल जाएगा।