Tuesday, April 25, 2023
राष्ट्रीय जनता दल अररिया के मनोनीत जिला अध्यक्ष श्री मनीष यादव जी एवं जिला प्रधान महासचिव श्री मनोज विश्वास जी को बाबुल इनायत की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
राष्ट्रीय जनता दल अररिया के मनोनीत जिला अध्यक्ष श्री मनीष यादव जी एवं जिला प्रधान महासचिव श्री मनोज विश्वास जी को बाबुल इनायत की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
Thursday, March 30, 2023
Who Is In Control? Your life is a reflection of your thoughts. If you change your thinking YOU CHANGE YOUR LIFE. Life is too short too worry about the negative.
Who Is In Control?
Your life is a reflection of your thoughts. If you change your thinking YOU CHANGE YOUR LIFE.
Life is too short too worry about the negative.
Thursday, January 13, 2022
Thursday, January 6, 2022
ठंड और तृतीय लहर से बचिए। -बाबुल इनायत
हम नेताओं की चिंता क्यों करें !
हर जगह यही चर्चा है कि मोदी जी की जान को खतरा है। आम जन आरोप प्रत्यारोप में मरे जा रहे हैं।
प्रैक्टिकली तो भाई लोग ये इन नेताओं की आपसी लड़ाई है बस। ना ही तो देश की सुरक्षा एजेंसी कमज़ोर हैं और ना ही देश । ये सब सिर्फ सत्ता संघर्ष की रणनीतियाँ हैं, इससे ज़्यादा और कुछ नहीं है।
अभी फिर से सम्पूर्ण लॉक डाउन लगने के आसार लग रहे हैं।
याद करो पिछला साल जब आप और हम ऑक्सीजन, बैड, औऱ दवाओं के लिए भटक रहे थे । और सभी पार्टियों के नेता बड़े से बड़े अस्पतालों में अपना और अपने परिजनों का इलाज करा कर अपने बंगलों में दुबके हुए थे ।
पिछला साल क्यों ! अभी का ही देख लीजिए कि स्कूल कॉलेज,बाज़ार सब बन्द कर दिए हैं लेकिन नेताओं की रैलियां और भीड़ जुटाने का काम बदस्तूर जारी है। अगर इनको वाक़ई चिंता होती आपकी हमारी तो सबसे पहले तो रैली ही बन्द करते ।
तो अगर आप प्रत्यक्ष रूप से इनसे जुड़े नहीं हैं तो इनके पीछे हद से ज़्यादा पिछलग्गू बनना बन्द करें।
ये सब चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। बस एक दूसरे पे आरोप लगाएंगे, जेल में डालने की बात करेंगे । पर चुनाव के बाद कौन जेल में जाता है, कौन नहीं .. ये सबको पता है !
तो ज़्यादा सीरियस होने की ज़रूरत नहीं है । सीरियस होइये तो अपने और अपने परिवार के लिए ।
ठण्ड और तृतीय लहर से बचें रहें।
- बाबुल इनायत
Thursday, December 30, 2021
Friday, November 26, 2021
संविधान है तो राष्ट्र है, संविधान है तो सजग सक्षम हम है। संविधान दिवस की शुभकामनाएँ !
देश के हर वर्ग, जन, क्षेत्र की आकांक्षाओं, अधिकारों और भविष्य को सुरक्षा प्रदान करने वाले एवं न्यायपरक समतावादी राष्ट्र में सबकी आवाज के लिए प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले संविधान को नमन है।
संविधान है तो राष्ट्र है, संविधान है तो सजग सक्षम हम है।
#संविधान_दिवस की शुभकामनाएँ !
Saturday, October 2, 2021
जय जवान- जय किसान के उद्घोषक, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।#LalBahadurShastri
जय जवान- जय किसान के उद्घोषक, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
#LalBahadurShastri
Thursday, September 23, 2021
नेता बदलते हैं और लेकिन चमचे नही! बाबुल इनायत
नेता बदलते हैं और लेकिन चमचे नही!
आप देखेँगे कि नुमाइंदे के आस पास मंडराने वाले अक्सर वही लोग हैं जो पिछले वाले नुमाइंदे के साथ थे और यह ही उससे पिछले वाले के साथ भी थे!
यह ही पिछले वाले और उससे पिछले वाले की शान मे क़सीदे पढ़ते और तारीफों के पुल बांधते नही थकते थे जो आज वाले के हर अच्छे बुरे को सही ठेहराने मे जी जान लगा देते हैं!
आप ज़रा ध्यान दें तो इनमे से हर एक का कोई ना कोई ज़ाती मफआद् ज़रूर जुड़ा हुआ होगा, इनको ना तो इलाके से कोई मतलब होता है ना ही अपनी अपनी क़ौम से, वरना कभी तो नुमाइंदे के किसी काम या बात पर सवाल उठाते, ऐसा तो हो नही सकता कि नुमाइंदा फरिश्ता हो और वह सब ठीक कर रहा होगा!
और यह बात भी सच है कि यह लोग आपसे अलग मे आकर नुमाइंदे की खूब बुराई करते हैं और दो चार गालियाँ भी दे ही देते हैं!
और मज़े की बात यह है कि नुमाइंदा भी इन पर रत्ती भरोसा नही करता है, इनको बस ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल करता है और ऐसे ही यह भी नुमाइंदे से ज़ाती फायेदा उठाने के चक्कर मे लगे रहते हैं, नुमाइंदा जिन पर भरोसा करता है वह उसके अपने कुछ खास ही लोग होते हैं!
खैर यह उनका काम है, हमारा काम है असलियत को समझना और अक़्ल से काम लेना।
इन सभी चीजों को देखते हुए आप सभी मतदाता भाई और बहनों से विन्रम निवेदन है कोविड-19 का सभी गाइडलाइंस पालन करते हुए मतदान जरूर करें। सशक्त पंचायत के निर्माण हेतु अपना योगदान जरूर दें।
हरियर गमछिया चटकार पगड़ी बन्हले बानी। ये हरा गमछा और टोपी हम लालुवादियों का आन, बान, शान, मान, सम्मान और अभिमान है। हरियर भईल बा बिहार, लालू जी के रंग हरियारका।- बाबुल इनायत
हरियर गमछिया चटकार पगड़ी बन्हले बानी। ये हरा गमछा और टोपी हम लालुवादियों का आन, बान, शान, मान, सम्मान और अभिमान है। हरियर भईल बा बिहार, लालू जी के रंग हरियारका।
- बाबुल इनायत
Tuesday, September 21, 2021
लोगों का मानना है कि युवा उद्वेलित होता है , युवा उचृंखल होता है , युवा दीगभ्रमित होता है। परन्तु मेरा ये मानना है कि ऐसी बातों का सत्यता से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नही है। युवा जब- जब संगठित हुये हैं, इतिहास बना है, युवा जब-जब चाहा है समाज को नयी दिशा मिली है, युवाओं की सोच ही विकास की परिभाषा गढ़ती रही है और गढ़ती रहेगी।-बाबुल
लोगों का मानना है कि युवा उद्वेलित होता है , युवा उचृंखल होता है , युवा दीगभ्रमित होता है। परन्तु मेरा ये मानना है कि ऐसी बातों का सत्यता से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नही है। युवा जब- जब संगठित हुये हैं, इतिहास बना है, युवा जब-जब चाहा है समाज को नयी दिशा मिली है, युवाओं की सोच ही विकास की परिभाषा गढ़ती रही है और गढ़ती रहेगी।
-बाबुल इनायत सामाजिक कार्यकर्ता खाबदह नरपतगंज अररिया
Saturday, September 18, 2021
हमारा भारत सबसे बड़ा एक लोकतांत्रिक देश है, और हमारा देश संविधान मानता हैं और संविधान से ही चलता है। बाबुल इनायत
हमारा भारत सबसे बड़ा एक लोकतांत्रिक देश है, और हमारा देश संविधान मानता हैं और संविधान से ही चलता है। और हम सभी भारतियों को संविधान कुछ मौलिक अधिकार भी प्रदान करता है।
लोकतंत्र को मजबूत और निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव की व्यवस्था की गई हैं। ताकि चुनाव के जरिये चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा देश और राज्य को सुचार रूप से चलाया जा सके।
चुनाव को निष्पक्ष कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती हैं। भारत में चुनाव को एक महापर्व के रूप में मनाया जाता हैं। जिसके जरिये हम ईमानदार, देश के हित में कार्य करने वाले प्रतिनिधि को चुनते हैं।
दोस्तों हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं और हमारा अधिकार हैं देश को सुचार रूप से चलाने के लिए योग्य प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार हमें हमारा संविधान देता हैं। तो आईये आगे बढे और और देश को मजबूत बनाने के लिए योग्य प्रतिनधि को चुने अपने एक मत (Vote) से। और लोगो को भी जागरूक करे मतदान के लिए। दोस्तों अपना मत (Vote) सोच-समझ कर ही दे किसी के कहने या किसी के बहकावे या किसी लालच में आकर ना दे। क्युकि आपका एक-एक वोट कीमती हैं देश के लिए। देश के विकास के लिए और हम सब भारतियों के लिए। अपने वोट की कीमत समझे। दोस्तों देश को मजबूत बनाने के लिए निडर और निष्पक्ष होकर मतदान (Voting) जरुर करे और एक ज़िम्मेदार नागरिक बने और लोगो को जागरूक करे मतदान के लिए।
- बाबुल इनायत सामाजिक कार्यकर्ता खाबदह नरपतगंज अररिया
Subscribe to:
Comments (Atom)
सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला की शिवहर के विधायक चेतन आनंद का पटना के एम्स में पिटाई कर दी गई यह कोई नई और पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की भी पिटाई हो चुकी है। यह सब इसलिए खबर में आ जाता है क्योंकि यह लोग आम आदमी नहीं है तो सोचिए आम आदमी का क्या होता होगा रोजमर्रा की जिंदगी में जो खबर लोगों तक पहुंच ही नहीं पाती है।
सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला की शिवहर के विधायक चेतन आनंद का पटना के एम्स में पिटाई कर दी गई यह कोई नई और पहली घटना नहीं है।इससे पहले भ...
-
बाबा साहेब की विचारधारा और संघर्ष आज भी हमें सामाजिक न्याय, समानता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणा देते हैं। उनके सिद्धां...
-
अररिया जिला के 35 वाँ वर्षगांठ पर समस्त अररिया जिलावासियों को दिल की गहराई से मुबारकबाद पेश करता हूं। 14/01/1990 बाबुल इनायत जिला सचिव राष...




