Saturday, September 18, 2021

हमारा भारत सबसे बड़ा एक लोकतांत्रिक देश है, और हमारा देश संविधान मानता हैं और संविधान से ही चलता है। बाबुल इनायत

हमारा भारत सबसे बड़ा एक लोकतांत्रिक देश है, और हमारा देश संविधान मानता हैं और संविधान से ही चलता है। और हम सभी भारतियों को संविधान कुछ मौलिक अधिकार भी प्रदान करता है।
लोकतंत्र को मजबूत और निष्पक्ष  बनाने के लिए चुनाव की व्यवस्था की गई हैं। ताकि चुनाव के जरिये चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा  देश और राज्य को सुचार रूप से  चलाया जा सके।
चुनाव को निष्पक्ष कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती हैं। भारत में चुनाव को एक महापर्व के रूप में मनाया जाता हैं। जिसके जरिये हम ईमानदार, देश के हित में कार्य करने वाले प्रतिनिधि को चुनते हैं।
दोस्तों हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं और हमारा अधिकार हैं देश को सुचार रूप से चलाने के लिए योग्य प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार हमें हमारा संविधान देता हैं। तो आईये आगे बढे और और देश को मजबूत बनाने के लिए योग्य प्रतिनधि को चुने अपने एक मत (Vote) से। और लोगो को भी जागरूक करे मतदान के लिए। दोस्तों अपना मत (Vote) सोच-समझ कर ही दे किसी के कहने या किसी के बहकावे या किसी लालच में आकर ना दे। क्युकि आपका एक-एक  वोट कीमती हैं देश के लिए। देश के विकास के लिए और हम सब भारतियों के लिए। अपने वोट की कीमत समझे। दोस्तों  देश को मजबूत बनाने के लिए निडर और निष्पक्ष होकर मतदान (Voting) जरुर करे और एक ज़िम्मेदार नागरिक बने और लोगो को जागरूक करे मतदान के लिए।
- बाबुल इनायत सामाजिक कार्यकर्ता खाबदह नरपतगंज अररिया

No comments:

Post a Comment

भारत रत्न, पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

 बाबा साहेब की विचारधारा और संघर्ष आज भी हमें सामाजिक न्याय, समानता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणा देते हैं। उनके सिद्धां...