Friday, March 30, 2018

आप शहर में रहते है, आप अमीर है। बाबुल इनायत

आप शहर में रहते हैं, आप अमीर हैं,
लेकिन ध्यान से देखिये आपके पास असल में कुछ भी नहीं है,
ना सब्जी ना गेहूं ना मछली ना दूध ना सोना ना हीरा,
आपने कागज के रूपये खुद ही छाप लिये,
आपके पास सिर्फ कागज का रुपया है,
इस कागज का एक काल्पनिक मूल्य है,

जैसे कि एक सौ रूपये के बदले कितना सब्जी, गेहूं, मछली, दूध, सोना, हीरा मिलेगा आदि,
अब इन कागज के रुपयों को अगर कोई सब्जी,गेहूं,मछली, दूध,सोना,हीरा से ना बदले तो आप के कागज़ी रूपये की कीमत जीरो है,
और तब आप अचानक एकदम गरीब हो जायेंगे,
इसलिये जब कोई आपका रुपया अपनी असली सम्पत्ति से बदलने से इनकार करता है तो आप उसे मजबूर करने के लिये अपने हथियारबंद सिपाही भेजते हैं,
जैसे बस्तर में आदिवासियों ने अपनी असली दौलत ज़मीन को आपकी नकली कागज़ी दौलत से बदलने से मना किया तो आपने अपनी सेना आदिवासियों को मारने के लिये भेज दी,
गाँव गाँव में असली दौलत के मालिक किसानों पर आपकी सेना इसी नकली दौलत को स्वीकार कराने के लिये हमला कर रही है,
इसे ही आप मुक्त अर्थव्यवस्था कह्ते हैं,
लेकिन यह पूरी तरह से बन्दूक के दम पर ही चलाई जा सकती है,
क्योंकि यह पूरी तरह अवैज्ञानिक अर्थव्यवस्था है,
आपके पास इसे सही सिद्ध करने के लिये कोई तर्क नहीं है,
इसलिये आप इस व्यवस्था को चुनौती देने वाले विचार को आंतरिक सुरक्षा के लिये सबसे बड़ी चुनौती कहते हैं,आप पहले तो बंदूक के दम पर लोगों से असली दौलत छीन लेते हैं,
फिर आप उन्हें अपने कागज़ी रुपयों के लिये काम करने को मजबूर स्तिथी में ले आते हैं,
लोग आपके कागज़ी रूपये के बदले काम करें इसी में आपकी इस व्यवस्था का जीवन है,
यह व्यवस्था करोड़ों किसानो, मछुआरों, खनिकों, मजदूरों की व्यवस्था नहीं हो सकती,
यह लुटेरी व्यवस्था है,
यह हथियारों के बल पर ही चल सकती है,
यह कभी भी अहिंसक नहीं हो सकती,
यह कभी भी लोकतांत्रिक नहीं हो सकेगी,
इसमें से गरीबी, गैरबराबरी, युद्ध और विनाश ही निकलेगा,

1 comment:

  1. आप शहर में रहते हैं, आप अमीर हैं,

    ReplyDelete

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राजद नेता बाबुल इनायत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जी का संघर्षशील नेतृत्व, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव गरीबों, वंचितों, किसानों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है।बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक न्याय, समानता, रोजगार, शिक्षा और विकास की उम्मीदों को नई दिशा मिली है। उनके संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर निरंतर आवाज बुलंद करने की प्रतिबद्धता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।बाबुल इनायत ने ईश्वर से दुआ की कि आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहे तथा वे इसी ऊर्जा, साहस और संकल्प के साथ जनता की सेवा करते हुए बिहार को विकास और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें।अंत में बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी का नेतृत्व और संघर्ष आने वाले समय में बिहार की राजनीति को नई दिशा प्रदान करे, यही शुभकामना है।आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को 37वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई, ढेरों मुबारकबाद एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37...