Tuesday, August 31, 2021

राजद नेता बाबुल इनायत ने कोविशिल्ड वैक्सीन का दूसरा डोज अपने पंचायत खाबदह में अपने परिवार के सदस्यों के साथ लिया।

राजद नेता बाबुल इनायत ने कोविशिल्ड वैक्सीन का दूसरा डोज अपने पंचायत खाबदह में अपने परिवार के सदस्यों के साथ लिया। 

 बाबुल इनायत ने कहा युवाओं से हाथ जोड़कर अनुरोध है आप तनिक चिंता किए बेगैर वैक्सीन टीका सेंटर पर जाकर
  वैक्सीन ले एवं अपने परिवार वालों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करे।वैक्सीन शरीर में बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।  दिग्भ्रमित खबरों पर ध्यान ना दें।

Sunday, August 29, 2021

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
#babulinayat

Saturday, August 28, 2021

चिन्दीचोरी से सफर की शुरुआत करने वाला व्यक्ति कितनी भी ऊंचाई पर क्यों न चला जाए अपनी आदत नहीं छोड़ सकता ।वो कहावत है न, आदमी का नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदलता।- राजद नेता बाबुल इनायत

चिन्दीचोरी से सफर की शुरुआत करने वाला व्यक्ति कितनी भी ऊंचाई पर क्यों न चला जाए अपनी आदत नहीं छोड़ सकता ।
वो कहावत है न, आदमी का नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदलता।
- राजद नेता बाबुल इनायत

Tuesday, August 17, 2021

75 वाँ स्वंतत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।


आज पन्द्रह अगस्त ह । अंग्रेजन से आज़ादी मिलला 75 बरिष हो गइल । जवना घरी अग्रेजन के राज हमनी के देश में रहल ओह घरी लागत रहे कि देश के सभ समस्या के कारण इहे गोरा लोग बा ।  भुखमरी,बेरोजगारी ,कुपोषण ,महामारी जइसन समस्या से हमनी के देश त्रस्त रहे । हमनी के पुरखन के लागल की जब तक मुल्क अंग्रेजी राज के गुलामी से मुक्त ना होखी तबतक इ सब समस्या के सामाधान ना होइ ।

त सभे लोग अंग्रेजन के देश से भगावे में लाग गइल । बहुत बड़ - बड़ कुर्बानी देला के बाद अंग्रेज हमनी के देश छोड़ के भगलन स । आ आपन राज आइल । लेकिन आज भी समस्या जस के तस बा ।

आजु पचहत्तर बरिश के बाद हमनी भूख,बेरोजगारी ,महंगाई आ महामारी जइसन समस्या से त्रस्त बानी जा । आजादी के बाद देश के करोड़ो मजदूर - किसान के पसीना के बदौलत बनल देश के संस्थान हमनी के सरकार लगातार बेच रहल बिया । अइसन बुझाता की देश मे दुबारा कम्पनी राज स्थापित करे के तैयारी हो रहल बा । भगत सिंह ठीके कहले रहन की अभी हमनी के गोर अंग्रेजन से लड़ाई बा लेकिन काल्ह करिया अंग्रेजन से भी हमनी के लड़े खातिर तैयार रहे के होइ ।

त भगत सिंह की राह हीं मुक्ति के राह बा। आई हमनी कुर्बानी से मिलल आज़ादी के बरकरार रखे खातिर लागातार संघर्ष करे के संकल्प लिहल जाव ।

आज़ादी ज़िंदाबाद ✊✊✊
- राजद नेता बाबुल इनायत।


 

Saturday, August 14, 2021

राजद नेता बाबुल इनायत ने युवाओं के सहयोग से बनाया बांस का चचरी पुल।

खाबदह नरपतगंज अररिया  ग्राम पंचायत खाबदह वार्ड 15 से 17 को जोड़ने वाली सड़क अधूरा बन्ने के कारण सैकड़ो ग्रामीण को कीचड़ का सामना करना पड़ता है। अगर कोई नमाज़ी नमाज के लिए जाए तो कीचड़ पानी होकर जाना पड़ता है। अगर हॉस्पिटल जाना हो तो मरीज को कंधा पर ले जाया जाता है। न तो मोटरसाइकिल जा सकता है और न ही चार चक्का वाहन। इसी को देखते हुए राजद नेता बाबुल इनायत ने अपने युवा साथियों संग बांस का चचरी बनाकर समाज मे एक अच्छा मेसेज देने का काम किया गांव में चर्चा का विषय बना हुआ। चचरी बनाने में निम्न युवाओं ने भागीदारी ली। बाबुल इनायत, मो० अनवर,नौशाद,सरफराज,शादाब,शादिक,रिजवान,सऊद,शहजाद,वकील,महबूब,तबरेज,दस्तगीर,आशिक,नवेद,हुसैन,जाबिर,कैय्युम,मुन्ना,शकील,लड्डू,फरमूद,नुरअख्तर,मिट्ठू,मुजम्मिल,खालिद,अशफाक,साजिद,दानिश,हिफजूररहमान,शाहनवाज,कुतबुद्दीन,उमर फारूक,नाजिम,इफ्तेखार, मो० नईम, इत्यादि।

Monday, May 18, 2020

राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमति राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव के दिशा निर्देश पर जिला अध्यक्ष श्री सुरेश पासवान एवं प्रधान महासचिव श्री अरुण यादव द्वारा जिले के वरिष्ठ राजद नेताओं से सुझाव लेकर सर्व सम्मति से राष्ट्रीय जनता दल अररिया की जिला कार्यसमिति का गठन किया है , जिसमें पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा तय आरक्षण रोस्टर का खास ध्यान रखा गया है , नई कार्यसमिति में कई पुराने चेहरे भी हैं और कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं

जिला अध्यक्ष जी ने नई कार्यसमिति के सभी पदधारक को दल से मिले जिम्मेदारी को दिल से लेने की अपील की औऱ कहा तानाशाही , धार्मिक आतंक के संरक्षक गरीब मजदूर विरोधी नीतीश की नाशकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमें 2020 बिहार विधानसभा चुनाव को चुनौती में लेना है
इस अवसर पर पोलो झा जी ,  पप्पू पासवान ,राजू यादव , अविनाश आनंद,जगदीश झा गुड्डू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों की सूची

**जिला उपाध्यक्ष-- 1.श्री जय प्रकाश यादव, नरपतगंज

 2.श्री अरविंद विश्वास, मुखिया, फारबिसगंज

 3. शम्स मुर्शिद रजा, अररिया
4. श्री फूल कुमार ऋषिदेव, भरगामा

   जिला महासचिव-1.तबारक हुसैन,जोकीहाट
2. राशिद आलम अररिया
 3.श्री सुनील कुमार सिंह यादव
4.श्री राजेश कुमार यदुवंशी, नरपतगंज
 5.श्री मनोज कुमार सिंह, कुर्साकांटा 6.फैजान गनी अररिया

 जिला सचिव -
1.श्री विक्रम सिंह, जोगबनी
2.मजावर जोकीहाट
3.श्री मनोज विश्वास, फ़ारविसगंज
4.श्री सरोज कुमार मेहता, मुखिया रानीगंज
5. श्री मनोज मेहता फ़ारविसगंज
6. श्री सतीश पंजियार सिकटी
7.श्री विनोद बिराजी नरपतगंज
8.चन्द्रदेव पासवान कुर्साकांटा
9. मो. हजरत कुर्साकांटा
10. मो. हदीश नरपतगंज

जिला कोषाध्यक्ष-
श्री गणेश अग्रवाल, अररिया

जिला प्रवक्ता -
1. जगदीश झा गुड्डू, अररिया
2 संतोष झा, अररिया

जिला मीडिया प्रभारी-पप्पू पासवान, अररिया
जिला सोशल मीडिया प्रभारी- बाबुल इनायत नरपतगंज

जिला कार्यक्रम प्रभारी-राजू यादव, अररिया

राजद प्रखंड अध्यक्ष -
फ़ारविसगंज प्रखंड-श्री प्रदीप कुमार मंडल

नरपतगंज प्रखंड-श्री सुबोध यादव

रानीगंज प्रखंड-श्री चंदन यादव

भरगामा प्रखंड-श्री सरोज सिंह

अररिया प्रखंड-मो. शम्स रेजा

जोकीहाट प्रखंड - मो. राजउद्दीन

सिकटी प्रखंड- श्री अचदेव मंडल

कुर्साकांटा प्रखंड-श्री फूलचंद पासवान

पलासी प्रखंड-श्री हरिदास

राजद नगर अध्यक्ष अररिया नगर-श्री सुधीर यादव
फ़ारविसगंज नगर- बेलाल अली
जोगबनी नगर-श्री संजय यादव

         22सदस्यीय जिला संरक्षक/मार्गदर्शक कमिटी     
             
1.श्री सरफराज आलम, पूर्व सांसद
2.श्री अनिल कुमार यादव ,विधायक नरपतगंज
3.श्री शाहनवाज आलम, विधायक जोकीहाट                                 4.श्री के. एन. विश्वास, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष 
5.श्री रामजी दास ऋषिदेव, पूर्व मंत्री
6.श्री सुकदेव पासवान, पूर्व सांसद
7.श्री आनंदी प्रसाद यादव पूर्व विधायक         
8.श्री कामरुजम्मा, राजद प्रदेश सचिव       
9.श्री पोलो झा ,वरिष्ठ राजद नेता
10. श्री सरवर आलम, राजद नेता
11.श्री विश्वमोहन यादव       
12.श्री अरुण यादव   
13.श्री क्रांति कुँवर     
14.श्री कुलानंद सिंह यादव
15.श्री अखिलेश पासवान
 16.श्री मीर रज्जाक, प्रदेश महासचिव
17.श्री उद्यानंद यादव           
18.श्री नागेश्वर प्रसाद यादव
19. श्री कलानंद बिराजी
20  मो. शमसाद आलम।         
21. श्री बेचन झा
22.प्रो. साबिर इद्रीश

Wednesday, March 25, 2020

राजद विधायक अनिल यादव ने 25 लाख रुपया दिया बिहार सरकार को।



एक नेता कैसा होना चाहिए?
सबसे पहले तो नेता का सवेंदनशील होना बहुत जरूरी है, दूसरा जनता के प्रति ईमानदारी और समपर्ण, तीसरा निरंतर विकास की धारा में सबको साथ लेकर चलने की क्षमता, चौथा बेहतर संवाद करने की क्षमता, पांचवां और आखिरी महत्वपूर्ण गुण है कि वो जुमलेबाज न हो!
मुझे फक्र है कि जब बिहार के डॉक्टरों एवं जनता पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट की नाकाफी से भयभीत हैं और आलोचना से मुख्यमंत्री के चेहरे पर बेबसी झलकती हो
उस दौर में एक विधानसभा के विधायक का अपने जनता हेतु विधायक कोष से 2500000 रु खर्च कर अपने क्षेत्र की जनता के बीच मास्क और सेनिटाइजर/साबुन बंटवाने एवं थर्मल स्कैनर की पर्याप्त व्यवस्था करने को पहल करना एवं अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देना वाकई काबिलेतारीफ है।
उनका ये प्रयास संवेदना की कड़ी में बिहार के एक बेबस मुख्यमंत्री के कद से भी बड़ा प्रतीत होता है। ऐसे सिपाही सिर्फ राजद पैदा कर सकता है। आप भी जानिये हमारे विधायक श्री अनिल कुमार यादव जी को, आपको थोड़ी सन्तुष्टि मिलेगी कि व्यवसायीकरण के इस युग मे इंसानियत आज भी जिंदा है। विधायक जी को दिल से शुक्रिया एवं आभार! 🙏❤️
हमे पता है इतना रकम काफी नही है इसलिए मैं अपने विधानसभा के सभी पंचायत प्रतिनिधियों से भी गुजारिश करना चाहता हूं कि आप भी आगे आयें और जनता की मदद करें। ऐसे वक्त में मानवता के लिये किया गया हर कार्य आपके द्वारा किये गये बड़े बड़े यज्ञ अनुष्ठानों से ज्यादा पुण्यदायी है। जो पंचायत प्रतिनिधि चुनाव के समय दारू बांटते हैं उनके लिये समय अभी मास्क और सेनिटाइजर बांटने का है। उन्हें सबसे पहले ये कार्य करना चाहिये। लोग भी घर मे रहकर यथासम्भव सहयोग और कोशिश कर रहे हैं।
बाकि हमारे सांसद महोदय के बारे में मत पूछिये वो किसी की नही सुनते और उनके द्वारा इस तरह की कोई ठोस पहल सामने नही आया है, हां, एक दिन वो फसेबूक लाइव के जरिये जागरूकता जरूर फैला रहे थे, उन्हें भी कोरोना का डर होगा इसलिए शायद घर से नही निकलते होंगे। वैसे जानकारी के लिये बता दूं सांसद जी भाजपा से हैं, और भाजपाई का नाम चैरिटी में कम और चरित्रनग्नता में ज्यादा उछलता है। इसलिये उन्हें दूर से ही नमस्कार कीजिये।
कोरोना के इस महामारी से लड़ने वाले नेताओं के फ़ेहरिश्त में हमारे विधायक जी का नाम जरूर याद रखियेगा। सब याद रखा जायेगा। खुलकर धन्यवाद दीजिये विधायक जी को।

Monday, January 6, 2020

न कश्चित कस्यचित मित्रं न कश्चित कस्यचित रिपु:। व्यवहारेण जायन्ते, मित्राणि रिप्वस्तथा।।

न कश्चित कस्यचित मित्रं न कश्चित कस्यचित रिपु:।
व्यवहारेण जायन्ते, मित्राणि रिप्वस्तथा।।

अर्थ – न कोई किसी का मित्र होता है। न कोई किसी का शत्रु। व्यवहार से ही मित्र या शत्रु बनते हैं।



Tuesday, December 31, 2019

NRC CAA CAB


ये मेरे देश के युवा हैं। मेरे शहर के युवा हैं। मेरे घर के युवा हैं.. अदरवाइज भले और मासूम व्यक्तित्व हैं।

देश की आबादी का कोई 60 प्रतिशत युवा है। बांकेलाल के 37% समर्थकों में आधे यही युवा हैं, याने कोई 15 से 18% युवा ऐसी तख्तियों के साथ घूम रहे हैं। उग्रता के साथ हर किस्म की सरकारी बेहयाई के समर्थन में कुतर्क करते, तब कहाँ थे.. का नारा बुलंद करते देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए प्राण देने-लेने को तैयार हैं।

अधिकांश गरीब परीवारों से हैं, अर्ध शिक्षित हैं, वित्तीय रूप से परिवार और बाहरी औचक कमाई पर निर्भर हैं। किसी काम धन्धे का अनुभव नही, पारिवारिक जिम्मेदारी का अनुभव नही, भविष्य की कोई योजना नही, कोई खाका नही। मोबाइल उठाकर देखिए , कम से कम 50 व्हाट्सप ग्रुप्स के सदस्य हैं। सबमें बराबर सक्रिय हैं। इस तरह की तख्तियों और पोस्टो में जो रिलीज किया जाता है, वो दो लाइने भी स्वरचित नहीं, कॉपी पेस्ट है।

"कैच देम यंग" की नीति के साथ, इनके दिमागों में जो ठूंसा गया है.. वो इन्हें और इनके परिवेश को तबाह कर रहा है। इस तबाही का दायरा बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास करते हैं, और शाबासी पाते हैं। अपने भविष्य से बेपरवाह युवा, फासिज्म के रास्ते देश का भविष्य बनाने निकला है।

जी हां, सुप्रीम लीडर को "निपट लेंगे" "निपटा देंगे" का आश्वासन देने वाला मिलिशिया फासिज्म का इंटीग्रल हिस्सा होता है, जरूरी हिस्सा होता है। इतिहास गवाह है कि फासिज्म उन्हीं के बूते बढ़ता और चढ़ता है।

भाजपा एक बेहतरीन पार्टी हुआ करती थी। नीतियों से असहमत हुआ जा सकता था, मगर सामुदायिक नेतृत्व और विचार विमर्श से बढ़ने वाली संस्कृति कभी सिर्फ भाजपा में थी। मगर अब वह मुंजे के जमाने की पुरातन जड़ों की ओर लौट चुकी है। प्रतिगामी राजनीति का कोई युवा पहरुआ आपके अपने घर मे हो, तो उसे बिठायें, समझाएं। ये वक्त नाजुक है, इस वक्त युवा जोश नही, बल्कि इतिहास, समाजशास्त्र और प्रशासन का अनुभव रखने वाले अनुभवियों के होश की जरूरत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इन पर प्रभाव रखने वाले किसी अनुभवी तक ये बात पहुंचे, जो इन युवाओं को बिठाकर समझाए।

Thursday, December 19, 2019

CAA NRC मुस्लिमों को ही बस परेशान करेगा....अगर कोई ऐसा सोच रहे हैं तो वो आपका भ्रम है!

#CAA_NRC मुस्लिमों को ही बस परेशान करेगा....अगर कोई ऐसा सोच रहे हैं तो वो आपका भ्रम है!

इसका असर हर किसी पर पड़ेगा चाहे वो हिन्दू हो या मुस्लिम या कोई अन्य धर्म के!

इसका उदाहरण "असम" है जहाँ कई अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाए!

कृपया इसे पूरा पढ़िए व ज़्यादा से ज़्यादा फैलाइये!




Wednesday, December 11, 2019

NRC CAB पर युवाओं किया करे: - बाबुल इनायत



युवा साथियों /बुद्धिजीवियों / देश प्रेमियों. 

जो लोग बचपन में ये सपना देखते के अगर आजादी से पहले मैं भी पैदा होता तो मैं भी गाँधी,नेहरू और आजाद के तरह स्वतंत्रता सेनानी हो कर अमर हो जाता, उनके लिए अच्छा मौका है..

उन्हें बता दूं के देश दुबारा गुलाम हो चुका है, संविधान का कोई मूल्य नहीं रहा..
संविधान का पहला पेज (Preamble) को ही नकार दिया गया है.. 
अब देश केवल गुंडों वालों स्टाइल में चलाया जा रहा है.अब संविधान नहीं रहा..

ग़ुलामी का मतलब ये नहीं के आप को आप के घर में ताला लगा कर बंद कर के ही साबित किया जाए के आप गुलाम हैं .. वैसे कश्मीर और आसाम में ऐसा भी हो चुका है.. क्या आप भी इसी इंतज़ार में हैं.??

आसाम में कर्फ्यू लगा कर आवाज़ दबा दिया गया है.. लोग रो रहे हैं.. ये लोग पूरे देश को पुकार रहे हैं.. आप को पुकार रहे हैं.

आप की बारी आए उससे पहले स्वतंत्रता सेनानी बन कर देश को 2 तानाशाह से आज़ाद करा लें. वैसे आप के प्रेशर के कारण जय चंद और मीर जाफर जैसे लोग घरों में दुबक चुके हैं..

लड़ाई बहुत मुस्किल भी नहीं है.. #बुद्धिजीवियों से अनुरोध है के अपने बच्चों को प्रोत्साहित करे इस लड़ाई के लिए.  अब केवल सोशल मीडिया से काम नहीं चलेगा.

ये वक़्त आपसी मत भेद भुलाने का है, बिना कोई स्वार्थ और बैनर के इस लड़ाई को अन्जाम तक पहुंचाए।

फिर भी आप में किसी को किसी से कोई दिक्कत या किसी पे कोई शक है तो इग्नोर कीजिए और आप अलग ही सही  अपने स्तर से कुछ ना कुछ बड़ा किजिये, आंदोलन किजिये..

रोड़ पे उतर जाएं तभी इतिहास  आप को दिल में उतारेगी।

आज के दौर के स्वतंत्रता सेनानी बने....