Sunday, October 14, 2018

RJD की किताब ‘एनडीए की रासलीला जल्द आप के बीच : बाबुल इनायत

RJD की किताब ‘एनडीए की रासलीला जल्द आप के बीच : बाबुल इनायत

बाबुल इनायत
 प्रदेश में सुशील और नीतीश की पोल खोलने के लिए एक नई किताब लिखा जाएगा जिसका नाम ‘एनडीए की रासलीला’ होगी।

 लालू यादव अपनेआप में एक विचार हैं, वे समाजिक न्याय के नेता हैं और उन्होने जो क्रांति लाई है देश और दुनिया में कोर्इ् भी नेता ऐसा काम नहीं कर सका है। लालू यादव को झूठे केस मे फंसाया गया है।

 ये लोग सोच रहे हैं कि लालू के नही रहने पर इस साल इनकी सरकार बच जाएगी। लेकिन लालू यादव एक विचार है, ओर आज हर युवा अपनेआप को लालू यादव समझ रहा है जो इन्हे आनेवाले चुनाव में पटक के बधिया कर देगा।

 सुशील मोदी को किताब लिखने से पहले उन्हे खुद के अंदर झांकना चाहिए। वे बतायें कि ये सृजन घोटाला किसने किया।सुशील मोदी ने किया, नीतीश कुमार ने कियाए सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी ने किया या सुशील मोदी के बेटे या भाई ने किया।

 इस बात को जनता के सामने बताये कि जब उनके पूर्वज केवल एक कंबल के साथ बिहार आए थे तो उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई। इन्हे अपने भाई, इनकी बहन, इनके बेटे और सुशील मोदी खुद, ये अपने बारे में पब्लिक डोमेंन में बताएं।

सोते, उठते—बैठते सता रहा है लालू यादव का भय

लालू यादव के पास आज भी उनका पूराना जनाधार है। जिसके कारण उनके विरोधी खौफ खाए हुए है। जब कोई पत्रकार इनके नेताओं से इंटरव्यू में जब पूछता है कि पिता का क्या नाम है तब भी इन्हे लालू यादव हीं याद आते हैं। एनडीए के लोगों को सोते, उठते एवं जागते और बाथरूम में भी लालू यादव याद आते हैं।

बिहार के इन लोगों ने जो मेनफेस्ट्रो चुनाव के वक्त दिखाया था उसे पूरा नहीं किया है। जनता इन सब बातों को जान चुकी है और चुनाव में इन्हे सबक सिखाएगी। ये प​ब्लिक है सब जानती है।
 इस किताब में इन लोगो ने जो 15 सालो में रास लीला किया है, जनता को ठगने का काम किया है और कहां—कहां रासलीला किया है ये सब बाते लिखा जाएगा और जनता के सामने लाने का काम किया जाएगा।
 इस किताब को कौन लिखेगा ये समय आने पर पता चल जाएगा।
जय राजद जय बिहार, अबकी बार राजद सरकार
 बाबुल इनायत






No comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राजद नेता बाबुल इनायत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जी का संघर्षशील नेतृत्व, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव गरीबों, वंचितों, किसानों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है।बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक न्याय, समानता, रोजगार, शिक्षा और विकास की उम्मीदों को नई दिशा मिली है। उनके संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर निरंतर आवाज बुलंद करने की प्रतिबद्धता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।बाबुल इनायत ने ईश्वर से दुआ की कि आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहे तथा वे इसी ऊर्जा, साहस और संकल्प के साथ जनता की सेवा करते हुए बिहार को विकास और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें।अंत में बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी का नेतृत्व और संघर्ष आने वाले समय में बिहार की राजनीति को नई दिशा प्रदान करे, यही शुभकामना है।आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को 37वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई, ढेरों मुबारकबाद एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37...