Friday, February 15, 2019

सैनिकों पर बोलो तो इंटेलेक्चुअल आतंकवादी हैं और किसानों पर बोलें तो एसी में बैठे पत्रकार.

"युद्ध करा दो. बदला लो. एक के बदले 50 सिर. खून उबल रहा है. काट दो."

ये सारे बोल मध्यमवर्गीय शहरी लोग अपने लिविंग रूम में बैठे धड़ाधड़ छाप रहे हैं. इनसे पूछो कि इनसे घर से कितने सैनिक हैं, जिनके सिर कटवाने को ये आतुर हैं?  इनसे ये भी पूछो कि तैयारी करके सैनिक क्यों नहीं बनते हैं? क्या शहरी लड़के सैनिक बनने के लिए सुबह चार बजे उठकर दौड़ लगा रहे हैं? शहरों से अफसर निकलते हैं. आंकड़े निकलवा कर देख लीजिए. जिस ग्रामीण परिवेश के सैनिक हर आतंकी हमले में मारे जाते हैं उन्हीं के पिताजी जब दिल्ली अपने हकों के लिए पहुँचते हैं तो ये ही मध्यमवर्गीय शहरी उन्हें भी आतंकी बोलते हैं. इन्हें लगता है कि किसान को अपने खेत में पड़े रहकर फावड़ा चलाना चाहिए यहां हमारे शहर को गंदा क्यों करने आए हैं.

जिस देशभक्ति का परिचय ये सोशल मीडिया पर दे रहे हैं अगर उसको जांचना है तो इनके निजी जीवन को खंगालिए. मैं छोटी सी थी तब से देख रही हूँ कि एक पड़ोस की बुआ के पति कारगिल में शहीद हुए थे. उन्हें सरकार ने पेट्रोल पम्प और मुआवजा दिया था. चार दिन की देशभक्ति के बाद ज़्यादातर लोगों को उनके लिए हमदर्दी कभी नहीं रही. ये ईर्ष्या रही कि इसके पास पेट्रोल पम्प है. उस बुआ ने दूसरी शादी की तो लोगों ने बातें बनाई. ये लोग शहीदों की पत्नियों को ताउम्र दुःख और यातनाओं में देखने के आदि हैं. ये है मध्यमवर्ग की देशभक्ति.

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को मिले कोटे के लिए
लोगों को हीन भावना से ग्रस्त होते देखा है कि उनके दादा-परदादा कर गए तो ये लोग फायदा उठा रहे हैं. मतलब सैनिकों को युद्ध में भेजकर शहीद होने की वकालत भी और उनके बच्चे नौकरी या पढ़ाई में मिले कोटे को कोसते भी रहो. ये है मध्यमवर्ग की देशभक्ति.

हरियाणा के जिसे इलाके से मैं हूं इस इलाके के हर घर से तीन-तीन फौजी हैं. मेरे घर में मेरे पिताजी किसान, मेरे दादा जी बीएसएफ, मेरे ताऊजी बीएसएफ, मेरे चाचा सीआरपीएफ, मेरे फूफाजी सीआरपीएफ, मेरे ताऊजी के बेटे दोनों बेटे आर्मी, बुआ का बेटा आर्मी में हैं. मेरे एक और भाई अभी आर्मी में लगने की तैयारी कर रहा है, उससे छोटा एक और भाई भी बारहवीं करते ही फ़ौज में जाएगा.

जब पठानकोट बेस में हमला हुआ था तब मेरे भाईसाहब, भाभी और भतीजी उसी कैंप से महज 5 किलोमीटर दूर थे. मेरे ताऊ-ताई और दादी-दादी सबके हाल बुरे थे.

2010 के आस-पास मेरे फूफाजी की पोस्टिंग नक्सली एरिया में थी. उसी दौरान हुए एक नक्सली हमले में 76 जवान भी मारे गए थे. मेरी बुआ कितनी परेशान रही टीवी की खबरें देख-देख कर. लेकिन मैं कह रही हूं कि मेरे घर की औरतें अपने पतियों और बेटे को सही सलामत देखना चाहती हैं और युद्ध नहीं तो आपको दिक्कत है?

मैं हैरान-परेशान हूं कि ये कौन लोग हैं जो एक-एक घर के तीन-तीन फौजियों की लाशें देखने को तत्पर हैं. इनकी आईडी देखने पर तो ये आईआईएम से डिग्री लिए दिखते हैं. कोई महंगी कार के सामने खड़ा है. मलतब सब रसूखदार लोग हैं. नोट छापने वाले. लेकिन ये हमारे भाइयों को युद्ध के लिए भेजना चाहते हैं. हमारी बुआओं, चाचियों और भाभियों को विधवा और उनके बच्चों को अनाथ देखना चाहते हैं?

अभी दिसंबर में सीआरपीएफ के जवान कुछ मांगों को लेकर जंतर-मंतर आए थे. अगर इन तथाकथित लोगों की नज़र उनपर पड़ती तो तेज बहादुर की तरह उन्हें पागल घोषित करते. लेकिन याद आया बीएसएफ के तेज बहादुर ने जब आवाज़ उठाई कि हमें खाने में ये मिल रहा है तो वो भी देशद्रोही हो गया था. 

सेना आवाज़ उठाए तो सेना देशद्रोही, किसानों के बच्चे आवाज़ उठाएं तो वो बच्चे भी देशद्रोही. इस देश में बस एक ही देशभक्त बचा है- वो है मध्यमवर्गीय शहरी.

ये समय ऐसी पोस्ट लिखने का तो नहीं है लेकिन पिछली पोस्ट्स पर आए कमेंट्स ने मज़बूर किया. कुछ ट्रोल करने वाले भाई साहब सोचते हैं कि मैं जेएनयू से हूं. अरे नहीं ताऊ, मैं दिल्ली विश्वविद्यालय से हूं और बारहवीं तक गांव में ही पढ़ी हूं. किसान और फौजी परिवार से हूं.
- Jyoti Yadav

सभी सैनिकों को विन्रम श्रधांजलि। बाबुल इनायत

एक जख्मी सैनिक अपने साथी से कहता है

साथी घर जाकर मत कहना, संकेतों में बतला देना।
यदि हाल मेरी माता पूछें तो, जलता दीप बुझा देना।
इतने पर भी वो ना समझे तो, दो आंसू तुम छलका देना।
यदि हाल मेरी बहना पूछे तो, सूनी कलाई दिखा देना।
इतने पर भी वो ना समझे तो, राखी तोड़ दिखा देना।
यदि हाल मेरी पत्नी पूछे तो, मस्तक तुम झुका देना।
इतने पर भी वो ना समझे तो, मांग का सिन्दूर मिटा देना।
यदि हाल मेरा पापा पूछे तो, हाथों को सहला देना।
इतने पर भी वो ना समझे तो, लाठी तोड़ दिखा देना।
यदि हाल मेरा बेटा पूछे तो, सर उसका सहला देना।
इतने पर भी वो ना समझे तो, सीने से उसको लगा देना।
यदि हाल मेरा भाई पूछे तो, खाली राह दिखा देना।
इतने पर भी वो ना समझे तो, सैनिक धर्म बता देना।।


Thursday, February 14, 2019

जनता का ही राज चलेगा लालू हरदम साथ चलेगा: बाबुल इनायत

बचपन से जिस कहानी को सुन कर युवा पीढ़ी में आया हूँ। उस कहानी के हीरो हमारे नेता लालू प्रसाद यादव जी के साथ जो साज़िश हुआ है उसके खिलाफ अब युवा बन लड़ने आया हूँ।

         इस लड़ाई को लड़ने से पहले मैं उन तमाम लोगो से अपील करता हूँ। हमसे जो भी गलतिया हुई होगी उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ और अब सब कुछ भुला कर अपने नेता के लिए लड़ाई लड़ना चाहता हूँ और आपलोग का प्यार और आशीर्वाद चाहता हूँ। हम लड़ना चाहते हैं संघर्ष करना चाहते हैं हम अपने पूर्वजों की लड़ाई को पूरा करना चाहते हैं हम अपने नेता गरीबों के मसीहा जन-जन के नेता श्री लालू प्रसाद यादव जी को वापस अपने बिहार के जनता के बीच चाहते हैं।


जनता का ही राज चलेगा।
लालू हरदम साथ चलेगा।।



Wednesday, February 13, 2019

तेजस्वी यादव जी का पूर्णिया के पावन धरती पर हार्दिक अभिनंदन: बाबुल इनायत

तेजस्वी जी का पूर्णिया की धरती पर हार्दिक अभिनन्दन: बाबुल इनायत

 15 फरवरी 2019 समय 11:00 बजे 


जीवन ज्योति केंद्र के तत्वावधान में संत कबीर नगर ,पूर्णिया कोर्ट में 38 वा अंतराष्ट्रीय कबीर महोत्सव  पिछले अड़तीस वर्षों से पूज्य संत आचार्य धर्मस्वरूप साहेब की प्रेरणा से कबीर महोत्सव का आयोजन होता आया है जिसमे हर वर्ष हजारों की संख्या में कबीरपंथी भक्त शामिल होते रहे हैं उक्त कार्यक्रम में 15 फरवरी को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी शिरकत करेंगे।वे कटिहार ट्रेन से पहुंचेंगे जहां से सड़क मार्ग से पूर्णिया परिसदन पहुंचेंगे एवं 11:00 बजे कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जीवन ज्योति के घर पहुंचेंगे जहां पहुंचकर सद्गुरु धर्मस्वरूप साहब से आशीर्वाद लेंगे।

तेजस्वी यादव एवं बाबुल इनायत

Tuesday, February 12, 2019

रसोइयों की सभी मांगो का राष्ट्रीय जनता दल पूर्ण समर्थन करती है : बाबुल इनायत

नीतीश सरकार शर्म करो,सामाजिक न्याय-महिला सशक्तिकरण का ढोंग बन्द करो।  केंद्र-राज्य का बहाना बन्द करो-रसोइयों को न्यूनतम मजदूरी की गारंटी करो।

मध्यान भोजन रसोइयों को 18 हजार मनोदय,सरकारी कर्मी का दर्जा,सामाजिक सुरक्षा,वर्ष में 10 के बदले 12 माह का परिश्रमिक भुगतान।

राष्ट्रीय जनता दल अररिया इन सभी मांगो का पूर्ण समर्थन करती है।


Saturday, February 2, 2019

राष्ट्रीय जनता दल अररिया कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह। बाबुल इनायत

राष्ट्रीय जनता दल अररिया द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रविवार दिनांक 03/02/2019 समय दोपहर 02:00 बजे स्थान भूपेश बाबू पेट्रोल पंप, मुस्कान हॉस्पिटल के बगल में राजद कार्यालय फारबिसगंज के प्रांगण में आप सादर आमंत्रित है। बाबुल इनायत

रालोसपा प्रमुख श्री उपेंद्र कुशवाहा जी पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना अत्यंत निंदनीय है। बाबुल इनायत

रालोसपा प्रमुख श्री उपेंद्र कुशवाहा जी पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना अत्यंत निंदनीय है राजद नेता बाबुल इनायत इसकी घोर निंदा करता है । नकली DNA वाले मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्तमान एनडीए सरकार के दमनकारी रवैये को दर्शाता है।

शिक्षा सुधार सहित विकास के हर मोर्च विफल रही प्रदेश की वर्तमान नीतीश सरकार की पुलिस द्वारा 'शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकार' आक्रोश मार्च कर रहे उपेंद्र कुशवाहा जी तथा उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज कायराना हरकत है। इससे वर्तमान सरकार की बौखलाहट साफ-साफ दिखती है।आगामी लोकसभा चुनाव में इस सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा। हम उपेंद्र कुशवाहा जी तथा उनके घायल समर्थकों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 





समस्त अररिया जिला वासियों को 29 वीं स्थापना दिवस की राजद अररिया की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।


*समस्त अररिया जिला वासियों को 29 वीं स्थापना दिवस की राजद अररिया की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।



बिहार में एक के बाद एक लगातार 13 हाई प्रोफाइल मर्डर! छोटे मोटे हत्या की तो बात तो बिहार में बेमानी है! पर घबराएँ नहीं, बिहार में बहार है!

बिहार में एक के बाद एक लगातार 13 हाई प्रोफाइल मर्डर! छोटे मोटे हत्या की तो बात तो बिहार में बेमानी है!
पर घबराएँ नहीं, बिहार में बहार है!

पहली पीढ़ी मारे जाएंगे दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे। बाबू जगदेव प्रसाद जी के जन्मदिवस पर सादर नमन।

पहली पीढ़ी मारे जाएंगे
दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे
तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे।
बाबू जगदेव प्रसाद जी के जन्मदिवस पर सादर नमन।