Wednesday, November 8, 2023

तेजस्वी यादव जी के जन्मदिन पर रकदान शिविर

रक्तदान जीवनदान
छात्रों व युवाओं की आवाज़, हरदिल अजीज़, बिहार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी  के जन्मदिन 9 नवंबर के शुभ अवसर पर अररिया जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जिला कार्यालय अररिया में कल सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है!

"रक्तदान शिविर" का उद्घाटन सिविल सर्जन अररिया तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाएगा। राजद परिवार के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि अपने यशस्वी नेता के जन्मदिन के शुभ मौके पर मानवता का धर्म निभाते हुए रक्तदान करें। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी को मानव कल्याण से जुडे़ ऐसे कृत्य से जन्मदिन पर निश्चित रुप से खुशी होगी, ऐसा विश्वास है। सभी प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों सहित पार्टी के सभी नेताओं व जाँबाज साथियों से अनुरोध है कि अपने अपने स्तर से गरीबों को भोजन कराकर, अस्पताल में मरीजों को फल व मिठाई बाँटकर, केक काटकर, ब्लड डोनेशन कैम्प लगाकर या अन्य कार्यक्रम आयोजित कर युवा ह्रदय सम्राट को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करें। 

No comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राजद नेता बाबुल इनायत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जी का संघर्षशील नेतृत्व, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव गरीबों, वंचितों, किसानों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है।बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक न्याय, समानता, रोजगार, शिक्षा और विकास की उम्मीदों को नई दिशा मिली है। उनके संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर निरंतर आवाज बुलंद करने की प्रतिबद्धता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।बाबुल इनायत ने ईश्वर से दुआ की कि आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहे तथा वे इसी ऊर्जा, साहस और संकल्प के साथ जनता की सेवा करते हुए बिहार को विकास और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें।अंत में बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी का नेतृत्व और संघर्ष आने वाले समय में बिहार की राजनीति को नई दिशा प्रदान करे, यही शुभकामना है।आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को 37वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई, ढेरों मुबारकबाद एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37...