Sunday, March 25, 2018

बीजेपी को अब फेसबुक लीक डेटा की चिंता हो रही है। बाबुल इनायत

फेसबुक पर लाखों फेक प्रोफ़ाइल, हजारों फर्जी पेज और सैकड़ों चिरकुटिया न्यूज पोर्टल के द्वारा छद्म हिंदुत्व और नकली राष्ट्रवाद का झूठ फैलाने वाली बीजेपी को अब फेसबुक लीक डेटा की चिंता हो रही है। कानून मंत्री को लगता है फेसबुक से अब चुनाव को प्रभावित किया जाएगा। जुकरबर्ग को तलब करने की सूखी भभकी दे रहे हैं। बड़ी हास्यपद बात है। फेसबुक आज भी इनके फेक प्रोफ़ाइल,पेज और न्यूज पोर्टल बन्द कर दे तो इनकी बधिया बैठ जाएगी। डरना तो इन्हें चाहिए। असल बात तो ये है कि अब ये 100 प्रोफ़ाइल से कोई फेक न्यूज,डाक्टरेट वीडियो फैलाते हैं तो 1000 लोग उसकी काट पेश कर देते हैं। इनके आईटी सेल की भी पोल खुल चुकी है। मुकाबला बराबरी का हो गया है। इसलिए इनको अब चिंता हो रही है। इतिहास में गढ़े गए मिथक टूट रहे हैं। जो गूढ़ ज्ञान चंद लोगो तक सिमटा था वो सर्वसुलभ हो व्यापक हो रहा है। सोशल मीडिया इसका एक नया मंच बनकर उभरा है। मीडिया को नियंत्रित कर अपने माफिक चलाने वाले गिरोह को सोशल मीडिया से जबरदस्त चुनौती मिल रही है। हमारे आपके जैसे करोड़ो सोशल मीडिया के पत्रकार तैयार हो चुके हैं ,जो इनकी समीक्षा करते रहते हैं। हमारी प्रोफ़ाइल में ऐसी कौन सी जानकारी है जिससे हम ख़तरा महसूस करें ? बस कुछ विज्ञापन से प्रभावित करने की ही तो बात है। असल खतरा तो आधार डेटा लीक होने से है। उसपर गिरोह कुछ नही बोलेगा। 15 फुट चौड़ी और 13 फिट ऊंची दीवार के घेरे में आधार डेटा सुरक्षित होने के ऊलूल जूलूल तर्क कोर्ट में पेश करेगा। घबराने की कोई आवश्यकता नही है। कुछ नही होगा। लिखते रहिये। लड़ते रहिये।

बाबुल इनायत
9507860937
सोशल मीडिया प्रभारी,राजद अररिया बिहार

No comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राजद नेता बाबुल इनायत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव जी का संघर्षशील नेतृत्व, सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव गरीबों, वंचितों, किसानों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है।बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक न्याय, समानता, रोजगार, शिक्षा और विकास की उम्मीदों को नई दिशा मिली है। उनके संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर निरंतर आवाज बुलंद करने की प्रतिबद्धता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।बाबुल इनायत ने ईश्वर से दुआ की कि आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बनी रहे तथा वे इसी ऊर्जा, साहस और संकल्प के साथ जनता की सेवा करते हुए बिहार को विकास और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें।अंत में बाबुल इनायत ने कहा कि तेजस्वी यादव जी का नेतृत्व और संघर्ष आने वाले समय में बिहार की राजनीति को नई दिशा प्रदान करे, यही शुभकामना है।आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को 37वें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई, ढेरों मुबारकबाद एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 37...